32.7 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री के सलाहकार ने जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया

Date:

ब्यूरो चीफ -आनंद गुप्ता ( जशपुर)

हर्बल प्रोडक्ट चाय का लिया चुस्की–फूड लैब में गौठानों में तैयार उत्पादों को इकठ्ठा कर अच्छे से पैकिंग का कार्य किया जाता है

जशपुरनगर 26 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास श्री प्रदीप शर्मा ने आज जशपुर के फूड लैब का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद और पैकेजिंग की जानकारी ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, सूरज चौरसिया, झारखंड से आए फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ, अतिथि गण एवं संभाग से आए संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट, युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने हर्बल उत्पाद के चाय की चुस्की लेकर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सी मार्ट और फूड लैब की सुविधा दे रही है, ताकि सभी महिलाओं के हाथों में रोजगार हो। उन्होंने ने समान पैकिंग की जानकारी ली और फूड लैब में रागी का बिस्किट, अदरक इलाइची वाली चाय पत्ती, ग्रीन टी, काली चायपत्ती, गुलाब मसाला चायपत्ती, कैंसर मसाला चायपत्ती, रागी कुकीज़ और चावल,आचार दाल, काजू सहित अन्य सामग्री के पैकिंग कार्य का अवलोकन किया।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न गौठानों में  तैयार उत्पादों को फूड लैब में इकठ्ठा किया जाता हैं। फिर अच्छे से पैकिंग की जाती है और सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जाता है।  

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related