HomeCHHATTISGARHप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जोरदार बारिश या गरज के...

Date:

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जोरदार बारिश या गरज के साथ छींटें और ओलावृष्टि संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

रायपुर : 25 अप्रैल 2023 . प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। यहां दिन भर पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम होते ही राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में घने बादल छा रहे हैं और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी का आगमन जारी है। उत्तर पूर्व से आ रही हवाओं ने मौसम को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ तेज आंधी तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने के साथ ही कई इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related