23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

भारत-गुयाना समकालीन युग के लिए उपयुक्त साझेदारी बना रहे हैं : जयशंकर

HomeInternationalभारत-गुयाना समकालीन युग के लिए उपयुक्त साझेदारी बना रहे हैं : जयशंकर

Date:

जॉर्जटाउन, 24 अप्रैल 2023 : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और गुयाना एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है। गुयाना की पहली यात्रा पर आए जयशंकर ने भारतीय समुदाय को गुयाना के नेतृत्व से बातचीत होने की जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी के स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘गुयाना में आज शाम को भारतीय समुदाय से बात करके खुशी हुई। हमारे साथ बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और स्पीकर मंजूर नादिर का शुक्रिया। उन्हें बताया कि हम एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है।’’ जयशंकर के साथ गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भारत द्वारा निर्मित जहाज एमवी एम लिशा को बेड़े में शामिल किए जाने के कार्यक्रम में भाग लिया।

जयशंकर ने महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत-गुयाना मित्रता के लिए एक पौधा भी लगाया।उन्होंने कहा कि जलवायु चेतना के लिए गांधी जी का संदेश सार्वभौमिक और कालातीत है। उन्होंने यहां राम कृष्ण धार्मिक मंदिर में भारतीय समुदाय के साथ सुबह पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि कैसे परंपराओं, विरासत और रीति-रिवाजों को संजो कर रखा जा रहा है।’’

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की मांग: क्या लंबी जंग की तैयारी में है अमेरिका?

वाशिंगटन / देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिकी रक्षा विभाग ने...