34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी..

HomeNational‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के...

Date:

भारत: इस की शुरुआत होते ही हमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी की ग्रैंड वेडिंग देखने को मिली. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया है. वे आम आदमी पार्टी के पॉलिटीशियन राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर और कौन से स्टार कपल्स हैं जिनके रोमांस के चर्चे पुरे बॉलीवुड (Bollywood) हो रहे हैं।

1- आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे :- मौजूदा समय में परिणीति के अलावा जिस बॉलीवुड कपल के सबसे ज्यादा चर्चे देखने को मिल रहे हैं वो हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे. दोनों ही काफी समय से एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. कभी वे कैजुअल लुक में नजर आते हैं तो कभी बड़े इवेंट में रैंप वाक कर साथ में जलवा बिखेरते नजर आते हैं. दोनों की नजदीकियों से नकारा नहीं जा सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में दोनों अपनी रिलेशनशिप को नया मोड़ दे सकते हैं |

2- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना :- पुष्पा की श्रीवल्ली का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही साउथ के अर्जुन रेड्डी के साथ जुड़ रहा है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. दोनों साथ में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

3- जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया :- जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे भी देखने को मिल रहे हैं | ऐसी खबरें हैं कि वे शिखर पहाड़िया संग शादी कर सकती हैं. शिखर पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आते हैं और पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं |

4- तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा :- साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पिछले कुछ समय से कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. दोनों की नजदीकियों ने बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा बढ़ा दी है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं. दोनों की साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं जिसमें दोनों कि क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस तो एक ही बात पूछ रहे- शादी कब कर रहे?

5- सुरभि ज्योति- रित्विक धनजानी :- एक समय ऐसा था जब पवित्र रिश्ता फेम रित्विक के प्यार के चर्चे उनकी कोस्टार आशा नेगी संग हुआ करते थे. लेकिन अब ये गुजरे वक्त की बात हो गई. अब रित्विक धनजानी और सुरभि ज्योति के बीच रोमांस की खबरें आती रहती हैं. दोनों ही टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और आने वाले वक्त में एक-दूजे के हो सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की रफ्तार…

नईदिल्ली हाइलाइट बॉक्स: फेज-V (बी) में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर...

सोना-चांदी में उछाल: चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो, सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के पार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• चांदी की कीमत में ₹3,500...

नीति आयोग को नई दिशा: डॉ. अशोक लाहिड़ी बने उपाध्यक्ष, पीएम मोदी से की मुलाकात…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• डॉ. अशोक लाहिड़ी बने नीति...