37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

द हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के शानदार आयोजन ने मायाराम सुरजन में अपनी छाप छोडी….

HomeChhattisgarhद हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के शानदार आयोजन ने मायाराम सुरजन में अपनी...

Date:

रायपुर : 23 अप्रैल 2023

रायपुर : शनिवार दिनांक 22 अप्रैल 2023 को ” द हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप ” द्वारा दि लिविंग लिजेंड आशा भोसले के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति शहर के कराओके संगीत के लिए प्रसिद्ध मायाराम सुरजन हाल में दी | कार्यक्रम को आरम्भ से पहले माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन संपन्न हुवा | कार्यक्रम का आगाज़ प्रार्थना गीत से हुवा | कार्यक्रम के आयोजक डी.नागेश ,मेंटर -आर.मुरली और मंच संचालक श्रीमति संध्या राज थे |

हालांकि कार्यक्रम के प्रारंभ में मौसम के अचानक करवट बदलने के कारण शुरुवात में ऐसा नहीं लग रहा था कि कार्यक्रम को सफलता मिल सकेगी | परन्तु जैसे ही कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देना प्रारंभ किये | देखते ही देखते पानी बारिश के बावजूद हाल में संगीत प्रेमी उमड़ पड़े | जिससे पश्चात् उपस्थित श्रोतागण प्रत्येक प्रस्तुति पर थिरकने को मजबूर रहे और तालियों की गडगडाहट से माहौल गूज उठा | और ग्रुप के सभी कलाकारों को बेहद उम्दा बताया |

एक तो पानी बारिश , ऊपर से आशा जी के गीत और उसके साथ बेहतरीन मंच संचालन का अद्भुत समागम पूरे माहौल को मस्ती से सराबोर कर दिया | कार्यक्रम के मध्य में विद्युत् अवरोध के कारण कार्यक्रम देर रात तक चला और समाप्ति तक संगीत प्रेमी अपनी जगह से नहीं हिले | जो कि निश्चय ही कार्यक्रम की सफलता को इंगित करता हैं |

कार्यक्रम में गीतों का चयन ,और क्रमबद्धता भी उम्दा रही | गीत कि श्रृंखला में आओ हुजुर ,सुन सुन दीदी , दो लफ्जों की है, रात बाकी बात बाकी, तुमसे मिलके, एक मई और एक तू , इशारों इशारों में ,जीना क्या अजी प्यार बिना, रत के हमसफ़र,प्यार में दिल पे मार दे गोली , रोज रोज आँखों तले, तू तू है वही, जाने जां ओ मेरी जाने जां, हाल कैसा है जनाब का , जवानी जानेमन,चुरा लिया लिया है, दम मारो दम , अच्छा जी मै हारी , खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, जरा सा झूम लूं मैं, ये मेरा दिल , सुनिए कहिये , हवा के साथ साथ और प्यार करने वाले गीत रही | सभी गीतों को उपस्थित श्रोतागणों ने सराहा और बेहद तारीफ़ किये |

कार्यक्रम के मुख्य कलाकार आयोजक के साथ , फिमेल सिंगर्स : प्रसन्ना,किर्ती,एन.उषा, शिरिशा, आरती, डी.सौम्या,आकांक्षा और मेल सिंगर्स: राजू मंत्री,डी.मल्लिकार्जुन,एन.जे.राव, और उदय उपस्थित रहे | कार्यक्रम सफल रहा और सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पर वाहवाही बटोरी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...