34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

3 हजार के पार पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या, बीते कल भी 133 नए मरीज मिले …

HomeChhattisgarh3 हजार के पार पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या, बीते कल भी...

Date:

रायपुर : 24 अप्रैल 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलो में रविवार को गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में 133 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 133 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। लगातर सामने आ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है, और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 133 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3083 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 1 मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में बीते कल 1 हजार 211 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 133 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 10.98 प्रतिशत पहुंच गई है।आज छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 23 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा मरीज बलौदबाज़ार में मिले हैं। बलौदबाज़ार में 28, नए मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं बीजापुर में 27, बिलासपुर में 23 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 06, रायपुर से 06, सरगुजा से 06, महासमुंद से 02, राजनांदगांव से 03, धमतरी से 1, कोरबा से 03, गरियाबंद से 1, कांकेर से 02 , दंतेवाड़ा से 09 मरीज मिले हैं ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...