32 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

फिर लौटी ठंड : उत्तर से आ रही हवा के कारण बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में हो सकती है बारिश ….

HomeRaipurफिर लौटी ठंड : उत्तर से आ रही हवा के कारण बढ़ी...

Date:

रायपुर. 02 फरवरी 2023

 छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में अचानक फिर से ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है | छत्तीसगढ में आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी | वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है |

एक बार फिर प्रदेश में ठंड लौटी है. प्रदेश में उत्तर से आ रही हवा के कारण ठंड बढ़ रही है | अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर बने रहने की संभावना है | मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9, पेंड्रारोड का तापमान 12.0 डिग्री, रायपुर का तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं दुर्ग में 15.6 डिग्री, जगदलपुर में 15.7 डिग्री, बिलासपुर में 17.4, राजनांदगांव में 17.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है |

मौसम विभाग ने फरवरी 2023 में होने वाली बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है | मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य रहने की संभावना है वहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है | वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है |जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसमें दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है. इसके बाद यहां बचाव अभियान जारी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...