छत्तीसगढ़ में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के लिए बना उपयुक्त माहौल – मुख्यमंत्री बघेल

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के लिए बना उपयुक्त माहौल - मुख्यमंत्री...

Date:

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात |
रायपुर, 21 अप्रैल 2023


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण और राज्य सरकार से मिल रही मदद की सराहना की गई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को जोड़ने, आगे बढ़ाने तथा व्यापार-व्यवसाय संबंधी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ गठित है। यह संघ विगत 10 वर्षों से उद्योग विभाग, बैंक तथा शासन से जुड़े कई उपक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के लिए लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा छत्तीसगढ़िया व्यापारी जुड़े हैं और आपसी व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के पदाधिकारी सर्वश्री शेखर वर्मा, मनीष टिकरिहा तथा ललित साहू आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...