36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नारायणपुर पुलिस के द्वारा 05 कि.ग्रा. वजनी प्रेशर कुकर आई.ई.डी. डिटेक्ट कर नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी, ।

HomeChhattisgarhनारायणपुर पुलिस के द्वारा 05 कि.ग्रा. वजनी प्रेशर कुकर आई.ई.डी. डिटेक्ट कर...

Date:


सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर


नारायणपुर डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही।
कड़ेमेटा कैम्प से नक्सल विरोधी अभियान हेतु निकली थी पुलिस पार्टी।

मामला थाना छोटेडोंगर क्षेत्र का

नारायणपुर : बस्तर में नक्सली घटनाएं लगभग प्रतिदिन होते नजर आ रहा है | मामला छोतेदोंगर थाना क्षेत्र का हैं | कड़ेमेटा से डीआरजी, जिला पुलिस बल, एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु क्षेत्र में रवाना हुई थी। दौरान सर्चिंग गस्त के कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़ेबुरगुम में मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर एक प्रेशर कुकर आई.ई.डी. मिला।

आपको बता दें कि , त्वरित गति से बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, के द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। मौके पर बीडीएस टीम के द्वारा क्षेत्र में डी-माईनिंग की कार्यवाही कर बरामदशुदा प्रेसर कुकर आई.ई.डी. को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त प्रेशर कुकर आई.ई.डी. बम जिसका अनुमानित वजन लगभग 5 कि.ग्रा. था।

उक्त मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आई.ई.डी. के उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं आई.टी.बी.पी. 45 वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...