26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नक्सलियों ने मचाई उत्पात, आमदई माइंस में लगे वाहन फूंका …

HomeChhattisgarhनक्सलियों ने मचाई उत्पात, आमदई माइंस में लगे वाहन फूंका ...

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

नारायणपुर ( 21 अप्छरैल 2023) नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्‍पात मचायी | आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे कारण वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया। खबरों के अनुसार घटना आज तड़के चार बजे की है। जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

इससे पहले गुरुवार को नारायणपुर जिला पुलिस ने ओरछा मार्ग को अवरूद्ध करने की घटना में शामिल एक नक्सल आरोपित को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान एक संदेही घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आयतु कोर्राम पुत्र आगाराम कोर्राम निवासी आसनार व नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य होना बताया। नक्सलियों के साथ मिलकर धनोरा, ओरछा, रायनार में अलग-अलग तिथि पर पेड़ काटकर, बिजली के खंभे को मार्ग में रखकर, रोड खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना बताया। ओरछा थाना में आरोपित के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...