36.1 C
Raipur
Monday, May 18, 2026

CM बघेल 22 अप्रैल को करेंगे चंदखुरी महोत्सव का शुभारंभ, विधानसभा में की थी कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा…

HomeChhattisgarhCM बघेल 22 अप्रैल को करेंगे चंदखुरी महोत्सव का शुभारंभ, विधानसभा में...

Date:

रायपुर : 21 अप्रैल 2023

राजधानी रायपुर में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्या महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री  रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने सतत् प्रयास के अंतर्गत तथा माता कौशल्या जन्मभूमि के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकरों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली गरियाबंद, श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी व्योमेश शुक्ला, भक्तिमय गीत-संगीत भजन मुम्बई और सुश्री कविता पौडवाल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related