22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

एशिया के सबसे छोटे जादूगर जतिन का मैजिक SHOW कुनकुरी मे, जादूगर की उम्र महज 10 वर्ष ..

HomeChhattisgarhएशिया के सबसे छोटे जादूगर जतिन का मैजिक SHOW कुनकुरी मे,...

Date:

कुनकुरी : द्वारा, आनंद गुप्ता ( 20 अप्रैल 2023 )

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित मैजिशियन शो का उद्घाटन विधायक यू. डी. मिंज ने किया |

जशपुर :-। कुनकुरी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा एशिया एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जाने-माने टीवी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार जादूगर हास्य सम्राट हैरी का रंगीन मायाजाल एवं एशिया के सबसे छोटे जादूगर 10 वर्षीय जतिन का मैजिशियन शो कुनकुरी में कल शाम 6:00 बजे से किया गया जादू के शो का उद्घाटन विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य में किया गया मंच पर विराजमान अतिथियों का ब्रह्मकुमारी बहन ने तिलक लगाकर स्वागत किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि यू. डी. मिंज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की |

कार्यक्रम की शुरूआत में 10 साल के नन्हे छोटे जादूगर जतिन में मुख्य अतिथि विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज का स्वागत मोतियों की माला जिसे पहले धागे को टुकड़े टुकड़े करवाने के बाद उसे अपने मैजिक से जोड़ते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया एवं उसी माला से विधायक यू. डी. मिंज का स्वागत किया गया पत्थलगांव ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा सभी नागरिकों माताओं बच्चों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया था। इस कार्यक्रम मे ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मनोज सागर यादव, अद्याशंकर त्रिपाठी, समेत अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे |

आज कुनकुरी में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा आयोजित युवा जादूगर सम्राट कार्यक्रम में शामिल विधायक यू. डी. मिंज ने नन्हें जादूगर के द्वारा दिखाए गए कला की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के बहनों के लिए कहा कि वे खुद के जीवन को समाज के लिए न्योछावर कर लोगों को जीवन की महत्वता और जीवन जीने की राह दिखाती है मै उन सभी बहनों को सादर नमन करता हूं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related