24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

एनएमडीसी ने ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुर्वेद’ कार्यक्रम का किया आयोजन

HomeNationalएनएमडीसी ने ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुर्वेद’ कार्यक्रम का किया आयोजन

Date:

हैदराबाद, 8 अक्टूबर 2022: नवरत्न पीएसई एनएमडीसी ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र शांतिगिरी के सहयोग से शुक्रवार को हैदराबाद में अपने प्रधान कार्यालय में भारत की सदियों पुरानी आयुर्वेद की परंपरा से होने वाले लाभों के बारे में कार्यक्रम का आयोजन किया।

सरकार की 3 से 9 अक्टूबर, 2022 तक ‘हर दिन, हर घर आयुर्वेद’ पहल में भाग लेते हुए, एनएमडीसी ने एनएमडीसी कर्मचारियों को संबोधित करने के लिए शांतिगिरी से स्वामी प्रणवशुदन ज्ञान तपस्वी को आमंत्रित किया। संवाद सत्र के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

आयुष मंत्रालय ने 2022 से 2047 तक की अवधि को आयुर्वेद का अमृतकाल घोषित किया है। एनएमडीसी ने हमेशा अपने संचालन के केंद्र में कर्मचारियों की भलाई रखी है, जो फिट इंडिया, हैदराबाद मैराथन, योग और शुक्रवार को आयोजित ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुर्वेद’ के हमारे कार्यक्रमों में परिलक्षित होता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, स्वामी जी ने कहा, “हाल के स्वास्थ्य संकट ने स्वस्थ और उत्पादक जीवन के लिए संतुलित जीवन शैली और आहार के महत्व को उजागर किया है। यह ज्ञान पीढ़ियों से प्रचलित भारतीय चिकित्सा पद्धति के मूल में है और प्रकृति और मानव शरीर के पांच तत्व आयुर्वेद में शामिल है। इस विशद ज्ञान की मान्यता निरंतर बढ रही है। अगर स्वास्थ्य धन है, तो आयुर्वेद एक खजाना है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह बात दुनिया को बताएं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...