24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की तैयारी में जुटे एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय

HomeNationalहिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की तैयारी में...

Date:

रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले जसवाप्रयागपुर विधानसभा क्षेत्र मे आगामी चुनाव की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली।कांग्रेस कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने जसवाप्रयागपुर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक ली।

आगामी चुनाव के मद्देनज़र विकास उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक बूथ स्तर पर कार्य करते हुये डोर टू डोर प्रचार और कांग्रेस पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता के हित को देखते हुये चुनाव के लिए बनाये गये घोषणा पत्र व गारंटी को बूथ स्तर पर विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया और साथ ही नुक्कड़ नाटक और सभाये कर जनता को बढ़ती महंगाई और भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से अवगत कराते हुये कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता तक पहुँचाने को कहा गया।

जसवाप्रयागपुर विधानसभा के डाडासिबा मे संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण चुनावी बैठक मे ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर मनकोठिया और विधानसभा के कोऑर्डिनेटर व असम प्रदेश के उपाध्याय जयंत कलिता जी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...