34.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

शहीदों की राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, राजधानी पुलिस ने शुरू किया अग्नि सुरक्षा सप्ताह..

HomeChhattisgarhशहीदों की राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, राजधानी पुलिस ने शुरू किया अग्नि सुरक्षा...

Date:

14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज रायपुर के टिकरापारा थाने से जागरूकता मार्च शुरू |

रायपुर :  14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज रायपुर के टिकरापारा थाने से जागरूकता मार्च कार्यक्रम का आगाज किया गया। दमकल विभाग के फायर अफसरों ने टिकरापारा थाने से अग्निशमन गाड़ियों को शहर के लिए रवाना किया और आमजनता को आग लगने के कारणों से बचाव के संदेश भी दिए गए।

आपको बता दें कि 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज खड़ा थ। जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे। उसमें अकस्मात भयानक आग लग गयी थी। मुम्बई के अग्नि शमन दल के जवान आग को बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे थे। आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण भयानक विस्फोट हुआ और इस आगजनी में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...