नारायणपुर जिले में दो पुलिस अधिकारियों को नक्सल मामलो में अदम्य साहस और वीरता के लिए मिला क्रम से पूर्व पदोन्नति-दोनों अधिकारी DRG नारायणपुर से .

HomeCHHATTISGARHनारायणपुर जिले में दो पुलिस अधिकारियों को नक्सल मामलो में अदम्य साहस...

Date:

सुनील सिंह राठौर- नारायणपुर

नारायणपुर: 10 अप्रैल 2023. नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारी/जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में पदोन्नत अधिकारियों का स्टॉर सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) विनय साहू के द्वारा अधिकारी/कर्मचारी को स्टॉर लगाकर पदोन्नत किया गया है। जिन अधिकारियों को आज क्रम से पूर्व पदोन्नत किया गया है उनमें उप निरीक्षक मनीष कुमार नेताम जिन्हे उप निरीक्षक से निरीक्षक एवं प्र.आर. सुशील कुमार सोम को प्र.आर. से सहायक उप निरीक्षक का स्टॉर/बैज लगाकर पदोन्नत किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में ग्राम हितुल, थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत हुए पुलिस – नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए 02 नक्सलियों को मार गिराया गया था। उक्त घटना पर उपरोक्त अधिकारियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...