आरंग / छत्तीसगढ़
आरंग। धर्मनगरी आरंग में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर 18 से अधिक बटुकों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ यज्ञोपवीत धारण कर धर्म, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने का संकल्प लिया। ब्रह्ममुहूर्त से प्रारंभ हुए इस आयोजन में मुंडन, जनेऊ धारण और गुरुदीक्षा जैसे प्रमुख अनुष्ठान मंत्रोच्चार के मध्य संपन्न कराए गए। स्थानीय आचार्य पंडित परशु शर्मा एवं पंडित भानुप्रताप शर्मा के सानिध्य में पूरी प्रक्रिया विधि-विधान से पूर्ण हुई। आचार्यों ने बटुकों को जनेऊ के आध्यात्मिक महत्व और अनुशासित जीवन की प्रेरणा देते हुए कहा कि यह संस्कार व्यक्ति को जिम्मेदारी और संयम की ओर अग्रसर करता है।
मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं, सामाजिक एकजुटता पर दिया बल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग ने अपने संबोधन में बटुकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे संस्कार युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ ने धार्मिक आयोजनों की सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा (पार्षद एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा महासमुंद), पार्षद खुशबू राकेश शर्मा, उमाकांत यादव, संतोष लोधी, वीरेंद्र गोलू कडरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश भानुमति सोनकर एवं सुशील जलक्षत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संस्कृति संरक्षण और सादगी का संदेश, स्नेह भोज के साथ हुआ समापन आयोजन के प्रथम चरण में सुषमा ध्रुव तिवारी (महामंत्री केंद्रीय समिति ब्राह्मण समाज रायपुर), प्रमोद तिवारी (अध्यक्ष महासमुंद), मनीष शर्मा एवं यशवंत चतुर्वेदी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक उपनयन जैसे कार्यक्रम समाज को संस्कृति और संस्कार से जोड़ते हैं तथा संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य फिजूलखर्ची को कम करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर परंपराओं का निर्वहन करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी बटुकों एवं उनके परिजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी…


