29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री बघेल आज जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब (सरहुल) समारोह में होंगे शामिल

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री बघेल आज जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब (सरहुल) समारोह...

Date:

राजधानी रायपुर में श्री हुनमान जन्मोत्सव में होंगे शामिल 


रायपुर, 05 अप्रैल 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर, सरगुजा और राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे सरना पूजा स्थल, दीपू बगीचा में आयोजित खद्दी परब धरती पूजा (सरहुल) समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अम्बिकापुर से दोपहर 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 
मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related