कबीरधाम में लड़की के पूर्व प्रेमी ने गिफ्ट किया “होम थियेटर बम ” दुल्हे और भाई की मौत .

HomeCHHATTISGARHकबीरधाम में लड़की के पूर्व प्रेमी ने गिफ्ट किया "होम थियेटर बम...

Date:

रायपुर : 05 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के कबीर धाम जिले में एक होम थियेटर बम जो शादी के तोहफे में आया था , तीन दिन बाद बम विस्फोट से दुल्हे और उसके भाई की मौत हो गयी | पुलिस ने मंगलवार को दुल्हन के पूर्व प्रेमी को एक दिल देहला देने वाली हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया |

दरअसल कबीरधाम के रेंगाखार गाँव के हेमेन्द्र मरावी (दूल्हा ) और उनके भाई राजकुमार इस बात से अनजान थे कि,ये होम थियेटर नहीं बम है | और उसको चालू करते ही विस्फोट हो गया | पुलिस ने कबीरधाम होम थियेटर बम संदिग्ध की पहचान 33 वर्षीय सरजू मरकाम के रूप में की है | जो शादी शुदा है और दो बच्चों के पिता भी है | जिसे 100 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने कहा कि मरकाम 29 वर्ष की एक महिला के साथ रिश्ते में था और उसने जोर देकर कहा कि वह उसकी दूसरी पत्नी बने | मगर उसके परिवार ने इस रिश्ते से आपत्ति जताई और उसने 30 वर्षीय हेमेन्द्र के साथ उसकी शादी तय कर दी , जिसे इस पूरी कहानी कि कोई जान कारी नहीं थी | पुलिस के अनुसार इस पर सरजू मरकाम ने गुस्से में बदला लेने का फैसला किया था |

जिसके लिए उसने एक होमथियेटर खरीदा और उसके स्पीकर के अन्दर २ किलो विस्फोटक भरा और बिजली के संपर्क में आने पर विस्फोट करने के लिए IED में हेराफेरी की | यहाँ बताना लाजिमी है कि मरकाम इंदौर के एक ब्लास्टिंग विभाग में काम करता था | इसलिए उसे विस्फोटकों का इस्तेमाल करना आता था | और यह भी जानता था कि बम कैसे बनाया जा सकता है | पुलिस के अनुसार मरकाम 31 मार्च को पूर्व प्रेमी की शादी में गया था और बिना पहचाने परिवार के सदस्य को गिफ्ट दे दिया और चुपचाप निकल आया | परिवार में तीन दिन बाद सोमवार को उस उपहार को खोला गया ,गिफ्ट होम थियेटर देखकर खुश हुवे , जबकि पॅकेज पर कोई नाम नहीं लिखा था | बिजली का प्लग लगाते ही उसमे विस्फोट हुवा और दुल्हे की मौके पर ही मौत हो गयी और उसके भाई की अस्पताल में मौत हो गयी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...