24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

19 जनवरी से शुरू होगी बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, नितिन नबीन सबसे आगे…

HomeNationalNEW DELHI19 जनवरी से शुरू होगी बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव...

Date:

दिल्ली/रायपुर

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की आहट के बीच नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रह सकते हैं।
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर पार्टी ने सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को दिल्ली बुलाया है। यदि 46 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर चुने जाते हैं, तो वे भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
गौरतलब है कि यह चुनाव जेपी नड्डा के लंबे कार्यकाल के बाद हो रहा है, जिसे संगठन में नई रणनीति और नेतृत्व परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नेतृत्व परिवर्तन बीजेपी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...