31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुर में संगीतमय शाम का आयोजन, आज 16 जनवरी को कृष्णा म्यूज़िकल ग्रुप की भव्य प्रस्तुति…

HomeChhattisgarhरायपुर में संगीतमय शाम का आयोजन, आज 16 जनवरी को कृष्णा म्यूज़िकल...

Date:

रायपुर:

शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक खास संगीतमय शाम का आयोजन किया जा रहा है। कृष्णा म्यूज़िकल ग्रुप के तत्वावधान में शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को मायाराम सुरजन हॉल, रायपुर में हिंदी के सुमधुर, सदाबहार और कर्णप्रिय गीतों से सजी भव्य संगीत संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एंकर “लक्ष्य टारगेट” अपनी शानदार, जानदार और मनोरंजक एंकरिंग से श्रोताओं को बांधे रखेंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक ओपन माइक से होगी, जिसमें संगीत प्रेमियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके पश्चात शाम 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक कृष्णा म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मुख्य संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
कृष्णा म्यूज़िकल ग्रुप के डायरेक्टर्स सुनील यदु और मनोहर यादव ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगीत, सुर और भावनाओं से भरपूर होगा, जहां श्रोताओं को एक यादगार संगीतमय अनुभव मिलेगा। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों का हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...