32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

लक्जरी कार से लाखों रुपये का गांजा तस्करी करते तीन गिरफ्तार,100 किलो गांजा जब्त .

HomeChhattisgarhलक्जरी कार से लाखों रुपये का गांजा तस्करी करते तीन गिरफ्तार,100 किलो...

Date:

महासमुंद : 31जनवरी 2023

जिले के बसना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरचुंडी के पास नाकाबंदी कर एक लग्जरी कार से 20 लाख रुपये का 100 किलो गांजा बरामद किया और कार में सवार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 नग मोबाइल, 1 सेंट्रो कार जब्त कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।गौरतलब है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमांक सीजी 04 बी 8089 से कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुरचुंडी के पास ओड़िशा से आ रही कार को रोककर तलाशी ली। कार में 3 लोग डमरुधर साहू, वासुदेव साहू और सुभाष साहू निवासी झारबंद ओड़िशा सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार में सीट के नीचे 30 पैकेट और कार की डिक्की से 70 पैकेट गांजा मिला। पुलिस ने गांजे का वजन किया तो 100 किलोग्राम निकला। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related