22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पीकू फाल की दूकान चालक ने लगाईं फांसी ,पुलिस जांच में जुटी .

HomeChhattisgarhपीकू फाल की दूकान चालक ने लगाईं फांसी ,पुलिस जांच में जुटी...

Date:

दुर्ग : 31 जनवरी 2023

दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पीको फाल की दूकान चलाने वाला युवक ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | मौके पर पुलिस पहुंची और मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | बता दे कि मृतक सुशांत जैन 33 वर्ष बैगापारा का रहने वाला था। वह जैन गली में अपने भाई के साथ मिलकर पीको-फॉल की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सोमवार दोपहर घर के किचन में फंदे पर उसका शव झूलता हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई और शव को फंदे से नीचे उतारा।जिसके बाद पुलिस ने शव और कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई भी सुसाइड नोट उन्हें नहीं मिला। उसने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसकी ठोस वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मामले में भाई, दोस्त और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद ही सुसाइड की सही वजह सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related