27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

अवैध धान परिवहन मामले में पटवारी निलंबित…

HomeChhattisgarhMAHASAMUNDअवैध धान परिवहन मामले में पटवारी निलंबित...

Date:

छत्तीसगढ़

महासमुंद, 14 जनवरी 2026। तहसील बसना अंतर्गत अवैध धान परिवहन की रोकथाम में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्र के अनुसार, पटवारी श्री लालकृष्ण देवांगन (तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20) द्वारा 21 दिसंबर 2025 की रात्रि ग्राम उमरिया क्षेत्र में ओड़िशा के एक वाहन से 420 कट्टा धान का अवैध परिवहन होते पाया गया। इस घटना का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में भी हुआ, जिससे शासन-प्रशासन की छवि प्रभावित हुई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना द्वारा 8 जनवरी 2026 को कारण बताओ सूचना जारी की गई थी। प्राप्त उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही स्पष्ट हुई।

फलस्वरूप, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग-एक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा ने श्री देवांगन (वर्तमान पटवारी हल्का नंबर 42) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बसना रहेगा तथा नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा।

खबरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...