30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

किशोर न्याय बोर्ड में मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय पायलट प्रशिक्षण संपन्न…

HomeChhattisgarhकिशोर न्याय बोर्ड में मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय पायलट प्रशिक्षण संपन्न...

Date:

छत्तीसगढ़

कोण्डागांव, 14 जनवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश के मार्गदर्शन में यूनिसेफ राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कोण्डागांव में दो दिवसीय पायलट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 8 से 9 जनवरी 2026 तक चला, जिसका उद्देश्य बाल संरक्षण प्रणालियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक देखभाल को प्रभावी रूप से शामिल करना रहा।

व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान सेवा प्रदाताओं, देखभालकर्ताओं एवं अधिकारियों की क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया। रोल प्ले और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों से संवाद, सक्रिय सुनवाई, समानुभूति, आत्महत्या जोखिम आकलन एवं प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

समग्र विकास की दिशा में कदम
कार्यक्रम में बच्चों को सही मार्गदर्शन, सुरक्षा और सहयोग देकर उन्हें आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने पर बल दिया गया। इसमें मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति और बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...