रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई के तत्त्वावधान में सेल खेल मेला 2023 का शुभारंभ.

HomeCHHATTISGARHरामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई के तत्त्वावधान में...

Date:

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर

नारायणपुर-02 अप्रारेल 2023 // रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई के तत्त्वावधान में सेल खेल मेला 2023 का शुभारंभ पूज्य स्वामी पूर्णानंद जी महाराज, आचार्य, ब्रह्मचारी प्रशिक्षण केंद्र, बेलुड़ मठ के करकमलों द्वारा उनके मुख्य आतिथ्य में 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को सुबह 9 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के सुब्रत मुखोपाध्याय, कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट) ने किया। पिछले 15 साल से यह खेल मेला रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष 16वी बार यह मेला का आयोजन हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के चक्रवर्ती, कार्यकारी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) भिलाई इस्पात संयंत्र, देवनाथ उसेण्डी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, नारायणपुर, अनुपम बिष्ट, प्रबंधक, रावघाट माइन्स, भिलाई इस्पात संयंत्र, जवाहर दास , अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच, स्वामी अनुभवानंद, सह-सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर, स्वामी देवनाथानन्द, स्वामी वसुदानन्द, स्वामी कृष्णामृतानन्द, स्वामी मुक्त्यानन्द, स्वामी प्रणतपालानन्द एवं ब्रह्मचारिगण उपस्थित थे । साथ ही आश्रम के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें, अन्य कर्मचारिवृन्द तथा 1500 बच्चें जो इस खेल मेला में शामिल हुए हैं तथा आश्रम में अध्ययनरत करीब 1000 बच्चे और बड़े इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण स्वामी व्याप्तानन्द, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वामी कृष्णामृतानन्द, प्राचार्य, विवेकानंद विद्यापीठ ने दिया।
मुख्य अतिथि स्वामी पूर्णानंद जी महाराज ने अपने भाषण में कहा कि स्वामी विवेकानंद किस प्रकार के युवक चाहते थे। स्वामी विवेकानंद ऐसे युवक चाहते थे जो शारीरिक रूप से सबल और मानसिक रूप से भी दृढ़ इच्छाशक्ति सम्पन्न हो। इसलिए युवाओं का खेलना शारीरिक कसरत करना बहुत जरूरी है और साथ ही चिंतन मनन भी करना चाहिए।
अध्यक्षीय भाषण में सुब्रत मुखोपाध्याय ने आश्रम द्वारा 15 साल से यह खेल मेला आयोजन करने के लिए आश्रम प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे बच्चों की शारिरीक औऱ मानसिक विकास होगी। इस क्षेत्र की उन्नति होगी और इसके भिलाई इस्पात संयंत्र सदैव आपके साथ है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...