27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

कोरबा में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के 2026 कैलेंडर का विमोचन, महापौर ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन…

HomeChhattisgarhकोरबा में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के 2026 कैलेंडर का विमोचन, महापौर...

Date:

कोरबा/छत्तीसगढ़


कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार सुबह नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और निगम अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ, कोरबा इकाई के वर्ष 2026 के नए कैलेंडर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम संघ के नवनिर्मित कार्यालय टी.पी. नगर में प्रातः 8 बजे आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और संघ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अखबार वितरकों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। भीषण ठंड, तेज गर्मी या बारिश—हर परिस्थिति में वे बिना रुके सुबह-सुबह लोगों तक समाचार पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रमवीरों के कल्याण के लिए नगर निगम हरसंभव मदद के लिए तैयार है और अखबार वितरक संघ के कार्यालय को संसाधनयुक्त बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

नगर पालिक निगम कोरबा के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में अखबार वितरकों को सामूहिक बीमा कराने की सलाह देते हुए इसे जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि अखबार वितरकों का जीवन आर्थिक चुनौतियों से भरा होता है, ऐसे में निगम स्तर पर उनके लिए मोटराइज्ड या बैटरी चालित साइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संघ द्वारा किए जा रहे रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में पार्षद ईश्वर पटेल और पार्षद प्रतिनिधि अविनाश बंजारे ने भी अखबार वितरकों के सहयोग और उनके हित में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर वात्सल्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन शंकर पटेल, अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जय नेताम सहित अनेक अतिथि मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम में पत्रकार एवं महापौर के मीडिया प्रभारी दीपक साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में अखबार वितरक उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह चंदेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related