HomeNationalMAHARASHTRAगोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी , अस्पताल में भर्ती...

Date:

गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी , अस्पताल में भर्ती…

बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई । डिसओरिएंटेशन के चलते उन्हें रात एक बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई । जानकारी के अनुसार , उन्हें डिसओरिएंटेशन की समस्या हुई , जिसके बाद रात करीब एक बजे उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया । डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।

गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता को शुरुआती तौर पर दवाएं दी गईं , लेकिन स्थिति न सुधरने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया । वहीं , उनके परिवार के सदस्य और बेटी टीना आहूजा अस्पताल में मौजूद हैं ।

बता दें कि करीब एक साल पहले भी गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ था , जब घर पर गलती से उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई थी , जो उनके घुटने में लगी थी । उस वक्त भी टीना ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था ।

फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि गोविंदा की स्थिति नियंत्रण में है , और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नागपुर में RSS का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव, मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा…

मुख्य सुर्खियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नागपुर...

टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, कार पर फायरिंग के बाद ड्राइवर घायल…

मुख्य सुर्खियां अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे महाराष्ट्र के...