दिल्ली/स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
दिल्ली ब्लास्ट के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी CCS की अहम बैठक बुलाई गई है । आशंका है कि इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एक और सर्जिकल एक्शन का फैसला लिया जा सकता है ।
दिल्ली में हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं । बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी CCS की तात्कालिक बैठक बुलाई है । माना जा रहा है कि इस बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ आतंक पर सख्त कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी ।
जानकारी के मुताबिक , दिल्ली ब्लास्ट की मॉडस ऑपरेंडी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से मिलती-जुलती पाई गई है । विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला फिदायीन स्टाइल में किया गया , जिसमें कार बम का इस्तेमाल हुआ । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी इसी तरह की मीटिंग बुलाई गई थी , जिसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए थे ।
अब एक बार फिर हालात कुछ वैसे ही हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान की धरती से स्पष्ट कहा है कि “आतंक के खिलाफ अब कुछ बड़ा होने वाला है ।” ऐसे में सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक ‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2’ की दिशा में बड़ा निर्णय साबित हो सकती है ।
ख़बरें और भी…


