रायपुर / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
रायपुर के संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम खास होने जा रही है । स्वर प्रतिभा म्यूजिकल ग्रुप प्रस्तुत कर रहा है “एक सुरमयी संध्या” , जहाँ शहर के प्रसिद्ध गायक पेश करेंगे अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ ।
रायपुर । संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम सुरों और रागों से सजी होने जा रही है । स्वर प्रतिभा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “एक सुरमयी संध्या” शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम आज शनिवार , 08 नवम्बर 2025 को शाम 630 बजे से रात 1100 बजे तक माया राम सुरजन हॉल , एकम परिसर बीजेपी कार्यालय के बाजू , रायपुर में आयोजित होगा ।
मंच पर शहर के नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस संगीत संध्या में राकेश दास , राजेश यादव , सुरेश सारथी , शकील अहमद , अमीर कोसे , राजेन्द्र कुमार , चेन सिंह , शंकर धीवर , सुनील कुमार , किशोर सेन , हीरालाल निर्मलकर , पल्लवी राव , शालिनी मिश्रा और पूजा सिंह जैसे लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बना देंगे । कार्यक्रम में हिंदी और भोजपुरी गीतों के साथ पुराने फिल्मी नग़मे भी पेश किए जाएंगे ।
कार्यक्रम का संचालन और संयोजन
इस आयोजन का सफल मंच संचालन संजय शर्मा करेंगे । कार्यक्रम के मार्गदर्शन व संयोजन की जिम्मेदारी विनीत दास संस्थापक व सलाहकार , मन्नू पांडेय सलाहकार और कौशल श्रीवास निभा रहे हैं । जबकि अमीर कोसे अध्यक्ष , कौशल श्रीवास सचिव और शंकर धीवर कोषाध्यक्ष आयोजन की रूपरेखा में सक्रिय भूमिका में हैं ।
संगीत प्रेमियों से की गई उपस्थिति की अपील
आयोजकों ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे परिवार सहित इस सुरमयी शाम में शामिल हों और स्थानीय कलाकारों के हुनर का आनंद लें । “एक सुरमयी संध्या” का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ना और रायपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा देना है ।
ख़बरें और भी…



mFMQGxqZNvqCJvOIWhiXTJjR