19.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

भावभीनी श्रद्धांजलि नगर निगम जोन 3 के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री जितेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर नगर निगम परिवार शोकाकुल…

HomeChhattisgarhभावभीनी श्रद्धांजलि नगर निगम जोन 3 के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री जितेंद्र...

Date:

नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 3 के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री जितेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर निगम परिवार में शोक की लहर छा गई । निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शर्मा एक कर्मठ , विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे , जिनका जाना निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है । आयुक्त ने मृतात्मा के परिजनों को तत्काल 50000/- रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटिक को निर्देशित किया है । आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि श्री शर्मा के योगदान को सदैव याद किया जाएगा । उनके समय से पूर्व निधन ने सभी सहयोगियों को गहरा आघात पहुंचाया है । निगम प्रशासन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

यह भी पढ़ें; छत्तीसगढ़ में 1009 नए चिकित्सा पदों पर भर्ती को मंजूरी, नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को मिलेगा बड़ा फायदा…

इस अवसर पर निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटिक , जोन 3 की जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह , रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी-कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव , उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाती साहू , मोहित कुमार दर्रो , श्याम सोनी , बमशंकर गुप्ता , श्रीमती मोनिका यादव , रायपुर नगर पालिक निगम संगी मितान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री निशिकांत वर्मा , पदाधिकारी श्री आशुतोष सिंह सहित सभी संघ और समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे । सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों , सहयोगियों तथा इष्ट-मित्रों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...