34.1 C
Raipur
Tuesday, May 12, 2026

कार्तिक पूर्णिमा , पुन्नी मेला व गुरु नानक जयंती पर रायपुर महापौर मीनल चौबे ने दी शुभकामनाएं , नागरिकों से स्वच्छता फीडबैक देने की अपील…

HomeChhattisgarhकार्तिक पूर्णिमा , पुन्नी मेला व गुरु नानक जयंती पर रायपुर महापौर...

Date:

हाइलाइट बॉक्स

महापौर मीनल चौबे , सभापति सूर्यकांत राठौड़ , संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी , एमआईसी सदस्य व पार्षदों ने नगरवासियों को कार्तिक पूर्णिमा , महादेवघाट पुन्नी मेला और गुरु नानक देव जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दीं । साथ ही सभी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को प्रथम स्थान दिलाने अधिकाधिक फीडबैक देने की अपील की ।

समाचार रायपुर । नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे , सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ , संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी , एमआईसी सदस्यों व वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को आगामी 5 नवंबर 2025 बुधवार को मनाए जाने वाले कार्तिक पूर्णिमा , महादेवघाट पुन्नी मेला और गुरु नानक देव जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने परमपिता परमेश्वर से समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख , समृद्धि , स्वास्थ्य और शांति प्रदान करने तथा रायपुर व पूरे छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने की प्रार्थना की ।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर रायपुर के ऐतिहासिक महादेवघाट में लगभग छह सौ वर्षों पुराना पारंपरिक पुन्नी मेला आयोजित होगा । हजारों की संख्या में श्रद्धालु खारून नदी में स्नान कर हटकेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे । इसी दिन गुरु नानक देव जयंती भी मनाई जाती है , जिनके उपदेश आज भी मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं । यह अवसर श्रद्धा , सेवा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर पर्व के रूप में मनाया जाता है ।

महापौर मीनल चौबे व निगम प्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत रायपुर शहर को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक दें और शहर की स्वच्छता में सक्रिय योगदान दें ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर चोर…

नया रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: IIIT रायपुर के हॉस्टल से 15...

सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

दल्लीराजहरा, बालोद (छत्तीसगढ़) मुख्य बिंदु:• सीवरेज पाइपलाइन खुदाई के दौरान...

12वीं हिंदी पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र; तस्वीर वायरल…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा का पेपर टेलीग्राम...

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, भाजपा नेत्री के परिवार पर उठे सवाल; बच्चे और महिलाओं ने भी लहराए हथियार…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह...