31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च.

HomeChhattisgarhजशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस...

Date:

ब्यूरोचीफ – आनंद गुप्ता (26 मार्च 2023 )

सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन के चालकों तथा सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दी गयी समझाईस, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात नियमों के तहत की जायेगी कार्यवाही |


दिनांक25-03-23 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक एवम्ं यातायात प्रभारी जशपुर विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वार शहर के बसटैण्ड, महाराजा चौक रणजीता चौक बाजार डाँड़ में फ्लैग मार्च निकाला। सड़क किनारे, एवम दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों ,जिनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है ,को प्रथमतः समझाइश दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करे अन्यथा उन पर यातायात नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, साथ ही तीन सवारी मोटर सायकिल चालको को भी समझाईस दी गयी औऱ चेतावनी दी गयी कि भविष्य में तीन सवारी पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही दुकान मालिको द्वारा अपने समानो को विक्रय के लिए बेतरतीब रखकर यातायात को प्रभावित करते है उनको भी समझाइश दिया गया। यातायात पुलिस जशपुर नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे कि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। फ्लैग मार्च में यातायात पुलिस के साथ पुलिस लाइन जशपुर एवं सी ए एफ के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related