संवाददाता/ स्वतंत्र छत्तीसगढ़
कोरबा, 29 सितम्बर। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने रविवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का कोरबा प्रवास के दौरान सम्मान किया। इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें साल, श्रीफल और मां सर्वमंगला का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संघ की निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कृष्ण जन्मभूमि मथुरा है, परंतु छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। शीघ्र ही कोरबा में माता कौशल्या का भव्य धाम स्थापित होगा।” उनके प्रवचन से श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, बालको इकाई के संरक्षक रेशम लाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोसा अध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, एनटीपीसी इकाई सचिव रविंद्र सब, सचिन राय सिंह, बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


