दुर्ग बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न...

Date:

दुर्ग, 28 सितम्बर 2025—दुर्ग जिले को खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन आज भिलाई के एसएनजी विद्यालय, सेक्टर-4 में भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।

25 सितम्बर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हार को कभी अंतिम नहीं मानना चाहिए, प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।

विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले स्वस्थ रहना आवश्यक है। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन आत्मविश्वास से दोबारा प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलती है।

प्रतियोगिता में फेंसिंग, नेटबॉल, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन टेनिस, जूडो और टेबल टेनिस (बालक/बालिका वर्ग) के रोमांचक मुकाबले हुए।

फेंसिंग बालक वर्ग में दुर्ग संभाग तथा फेंसिंग बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया।

नेटबॉल बालक/बालिका, ट्रैक साइक्लिंग बालक/बालिका और टेबल टेनिस बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग अव्वल रहा।

लॉन टेनिस बालक/बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने बाजी मारी।

जूडो बालक (14 वर्ष) में दुर्ग संभाग ने, वहीं ऑल ओवर जूडो बालक/बालिका में बस्तर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

टेबल टेनिस बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग विजेता रहा।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर ऑल ओवर चैम्पियन का खिताब दुर्ग संभाग के नाम रहा।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...