30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

महासमुंद : गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने की अपील…

HomeChhattisgarhमहासमुंद : गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे के गांवों को...

Date:

महासमुंद, 28 सितम्बर 2025—लगातार हो रही वर्षा के चलते रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे की स्थिति में बांध का जलभराव 94.82 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 17,356 क्यूसेक पानी की आवक रही। इस दौरान सिंचाई के लिए 3,700 क्यूसेक एवं महानदी में 4,026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

शनिवार सुबह 11 बजे तक बांध का जलभराव 94 प्रतिशत तक पहुँच चुका था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण लगभग 15,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है, जबकि मौसम विभाग ने आगामी समय में यह आवक 25,000 क्यूसेक तक पहुँचने की संभावना जताई है।

जलस्तर नियंत्रित रखने हेतु बांध से प्रति घंटे लगभग 4,000 क्यूसेक पानी महानदी नदी में छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

महासमुंद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने जानकारी दी कि महानदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related