स्वतंत्र छत्तीसगढ़
बिलासपुर : 28 सितम्बर 2025
इस दीपावली SECL कर्मचारियों की खुशी दोगुनी होगी। कंपनी की ओर से 35,705 कर्मचारियों के बैंक खातों में शुक्रवार (26 सितंबर) को कुल 356 करोड़ रुपये का परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) बोनस ट्रांसफर किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा PLR माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : रायपुर में नक्सली गिरफ्तार, सोना और नकदी जब्त…
हर कर्मचारी को इस बार 1,03,000 रुपये का लाभ मिला, जो पिछले साल की तुलना में 9,250 रुपये अधिक है। SECL के CMD हरीश दुहन ने कहा कि यह कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है और यह प्रोत्साहन उन्हें और प्रेरित करेगा। कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मार्गदर्शन में यह निर्णय कोल इंडिया और श्रमिक यूनियनों के बीच सहमति के बाद लिया गया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


