बड़ी खबर: वेयरहाउस से भेजा गया 1,000 क्विंटल चावल निकला खराब, उपभोक्ताओं ने लेने से किया इंकार…

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर: वेयरहाउस से भेजा गया 1,000 क्विंटल चावल निकला खराब, उपभोक्ताओं...

Date:

जगदलपुर: 25 सितम्बर 2025— शहर और आसपास के इलाकों में उस समय हड़कंप मच गया जब नागरिक आपूर्ति निगम के वेयरहाउस से राशन दुकानों को भेजा गया करीब 1,000 क्विंटल चावल खराब निकला। जैसे ही यह चावल उपभोक्ताओं के बीच बांटा जाने लगा, लोगों ने इसकी स्थिति देखकर लेने से साफ इंकार कर दिया। चावल में फफूंद और नमी की शिकायतों ने विभागीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब चावल मिलने पर उपभोक्ताओं ने जमकर नाराजगी जताई। राशन दुकानदारों ने भी उपभोक्ताओं की आपत्ति के बाद तुरंत खाद्य विभाग को शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह बात सामने आई कि चावल बिल्कुल अविकसित, फफूंदयुक्त और खाने लायक नहीं था। इसके बाद निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टॉक वापस मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें; https://swatantrachhattisgarh.com/?p=28372

नियमों के मुताबिक वेयरहाउस से राशन दुकानों तक भेजे जाने से पहले चावल की गुणवत्ता की जांच क्वालिटी कंट्रोलर द्वारा की जानी चाहिए। लेकिन इस मामले में गंभीर चूक सामने आई। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में घटिया चावल जांच प्रक्रिया से पास होकर कैसे दुकानों तक पहुंच गया?

खाद्य नियंत्रक के आदेश पर सहायक खाद्य नियंत्रक दिव्या गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कई राशन दुकानों में जाकर निरीक्षण किया और पाया कि 500 क्विंटल से अधिक चावल पूरी तरह से अनुपयोगी है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर हरीश एस को सौंप दी गई है। इस पूरे मामले पर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मक्कड़ ने सफाई देते हुए कहा कि चावल की गुणवत्ता मूल रूप से खराब नहीं थी। लेकिन हाल ही में बारिश के दौरान वेयरहाउस में पर्याप्त कवर नहीं होने से कई बोरी चावल में नमी आ गई और उस पर फफूंद लग गई। उन्होंने कहा कि खराब स्टॉक को वापस मंगवाने की कार्रवाई जारी है और इसकी पूरी जानकारी कलेक्टर को दे दी गई है।

यह मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच के सख्त नियम हैं, तो इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(93030-80010)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...