स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 25 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में सात प्रमुख अभियंताओं के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के तहत कई अहम परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं का दायित्व बदला गया है। नवा रायपुर स्थित वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे को बिलासपुर परिक्षेत्र का प्रमुख अभियंता बनाया गया है। वहीं नागेश कुमार जयंत, जो अब तक सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता थे, को दुर्ग परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें; बलरामपुर में मेडिकल स्टोर संचालक ने गलत इंजेक्शन लगाया : बच्चे की मौत…
इसके अलावा, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। एम.एल. उरांव, जो राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का कार्य देख रहे थे, अब बस्तर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। ज्ञानेश्वर कश्यप, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का प्रमुख अभियंता बनाया गया है। इसी क्रम में जी.आर. रावटे, जो बस्तर परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता थे, को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार, भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का नया प्रमुख अभियंता नियुक्त किया गया है। वे अब तक दुर्ग परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, विजय सिंह, जो बिलासपुर परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता थे, अब नवा रायपुर कार्यालय में मुख्य अभियंता (प्रशासन) के रूप में पदस्थ किए गए हैं। इन तबादलों के साथ लोक निर्माण विभाग ने परिक्षेत्रीय कार्यों में नए सिरे से गति लाने की मंशा जताई है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)


