22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सायबर ठगी में फिर म्युल अकाउंट का इस्तेमाल :दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhसायबर ठगी में फिर म्युल अकाउंट का इस्तेमाल :दुर्ग पुलिस ने दो...

Date:

दुर्ग: 24 सितम्बर 2025— थाना सुपेला पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम को सायबर क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट का उपयोग कर सायबर ठगी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में लाखों रुपए की ठगी की रकम जमा हुई थी।

गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तुषार बड़गईया (21 वर्ष) निवासी संजय नगर सुपेला एवं शक्ति महानंद (33 वर्ष) निवासी शंकर पारा, सुपेला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला शाखा में खाते खोलकर उन्हें सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी तुषार बड़गईया के खाते में ₹4,99,393 तथा शक्ति महानंद के खाते में ₹38,937 की ठगी की रकम जमा हुई थी। दोनों आरोपियों ने यह जानते हुए भी अपने खातों का दुरुपयोग किया कि इसमें सायबर ठगी से प्राप्त रकम आ रही है। थाना सुपेला में तुषार बड़गईया के खिलाफ अपराध क्रमांक 1138/2025 तथा शक्ति महानंद के खिलाफ अपराध क्रमांक 1143/2025 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related