28.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

छत्तीसगढ़ में 71 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण, दंतेवाड़ा में नक्सल मोर्चे को बड़ा झटका…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 71 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण, दंतेवाड़ा में नक्सल मोर्चे...

Date:

दंतेवाड़ा, 24 सितम्बर 2025—जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सल मोर्चे को बड़ा झटका लगा, जब कुल 71 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। इनमें वांछित व ईनामी माओवादी भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्लाटून कमांडर, एसीएम, जनमिलिशिया व विभिन्न फ्रंट संगठनों के सदस्य सम्मिलित हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे चर्चित नाम बामन मड़कम (30 वर्ष), प्लाटून नम्बर-02 पीपीसीएम/डिप्टी कमाण्डर का है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मनकी उर्फ समीला मंडावी (20 वर्ष), कम्पनी नम्बर-01 सदस्य, और शमिला उर्फ सोमली कवासी (25 वर्ष), इन्द्रावती एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमाण्डर जैसी महिला कैडर भी शामिल हुईं, जिन पर लाखों का इनाम घोषित था।

सूची में गंगी उर्फ रोहनी बारसे, संतोष मंडावी, कविता माड़वी, रानू उर्फ गडरू वेको सहित कई एसीएम और टेलर टीम कमांडर शामिल हैं, जिन पर 2 से 5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। वहीं, ग्रामीण इकाइयों के जनताना सरकार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, केएएमएस व डीएकेएमएस सदस्य बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं। इन 71 माओवादियों में से 12 पर 1 से 8 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था, जबकि शेष सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में जुड़े हुए थे। इनमें कई महिला सदस्य भी शामिल हैं, जो लंबे समय से जनमिलिशिया, केएएमएस और आपूर्ति टीमों में कार्यरत थीं।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति, समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के चलते माओवादी हथियार छोड़ने को विवश हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सल संगठन के लिए करारा झटका माना जा रहा है, वहीं पुलिस-प्रशासन का मानना है कि यह कदम बाकी माओवादियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

आत्मसमर्पण करने वालों की पूरी सूची में प्लाटून कमांडर, एसीएम, जनमिलिशिया कमांडर, मेडिकल टीम, टेलर टीम, जनताना सरकार अध्यक्ष, डीएकेएमएस, केएएमएस और जीआरडी के सदस्य शामिल हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान…

कोरबा/ छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मानशिक्षा मंत्री...