भूषण/स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 24 सितम्बर 2025— एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांडर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को अंग वस्त्र, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं का गौरव बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के शाखा प्रबंधक श्री प्रदीप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं। वे केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते बल्कि समाज में जिम्मेदारी निभाने वाले आल राउंडर की भूमिका भी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सम्मानित कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जेस्सी कुरियन ने इस पहल के लिए एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर कंपनी की सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर श्रीमती प्रीति निगम, पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर श्री अभिषेक नायक, श्री योगेश साहू सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


