23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नवनियुक्त मंडल समन्वय बी. डी. प्रसाद का आत्मीय स्वागत; रेल कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आश्वासन…

HomeChhattisgarhनवनियुक्त मंडल समन्वय बी. डी. प्रसाद का आत्मीय स्वागत; रेल कर्मचारियों के...

Date:

रायपुर: 24 सितम्बर 2025 — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन (SECROBCEA), रायपुर मंडल की ओर से नवनियुक्त मंडल समन्वयक श्री बी. डी. प्रसाद का डीआरएम कार्यालय रायपुर स्थित प्रेम कक्ष में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ और अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल समन्वयक श्री बी. डी. प्रसाद ने कहा कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों की समस्याओं का समाधान और उनकी जायज मांगों को प्रशासन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी हर समस्या का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

मंडल अध्यक्ष श्री एच. प्रसाद राव ने कहा कि संगठन सभी वर्गों के कर्मचारियों के हितों के लिए समान रूप से कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की ताकत है और इसी ताकत के बल पर उनकी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।

मंडल सचिव श्री रामेश्वर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशासन लगातार रेल कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी संगठन मिलकर एक स्वर में संघर्ष करें और कर्मचारियों के कल्याण कार्यों को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर ओबीसी संगठन के पदाधिकारी श्री कपिलेश्वर राय, श्री एन. के. पटेल, श्री मिथिलेश साहू, श्री संजय साहू, श्री बी. तुलसी राव, श्री प्रभाकर कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ, जहां सभी ने एकजुट होकर कर्मचारियों के हक और हित के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...