26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला: चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, ईओडब्लू ने मांगी रिमांड…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला: चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, ईओडब्लू...

Date:

रायपुर: 24 सितंबर 2025— बहुचर्चित आबकारी घोटाले (Liquor Scam) में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ईडी (ED) की कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपी चैतन्य बघेल को ईओडब्लू के प्रोडक्शन वारंट पर विशेष अदालत (ACB/EOW कोर्ट) में पेश किया गया।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर शाम ईओडब्लू ने अदालत में आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद बुधवार दोपहर भोजनावकाश के बाद बघेल को जेल से निकालकर अदालत लाया गया। कोर्ट में पेश होते ही ईओडब्लू ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और पुलिस रिमांड की मांग की। अब अदालत यह तय करेगी कि रिमांड कितने दिनों का दिया जाएगा।

गौरतलब है कि चैतन्य बघेल पहले से ही ईडी की कार्रवाई में गिरफ्तार होकर जेल में था। अब उसे ईडी और ईओडब्लू दोनों की जांच का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल ने मंगलवार 23 सितंबर को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है, जिस पर सुनवाई की तारीख तय होना बाकी है। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि निचली अदालत प्राथमिकता से सुनवाई करेगी।

विशेष अदालत में पेशी के दौरान ईओडब्लू ने संकेत दिए कि आरोपी से पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि जांच में नए वित्तीय लेन-देन और अधिकारियों-व्यापारियों के बीच सांठगांठ के सबूत सामने आए हैं। माना जा रहा है कि बघेल से पूछताछ के बाद इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े चेहरों पर भी शिकंजा कस सकता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...