स्वतंत्र छत्तीसगढ़
बिलासपुर : 24 सितम्बर 2025
शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही शहर में तेज आवाज डीजे और धुमाल का शोर बढ़ गया है। हाईकोर्ट में ध्वनि प्रदूषण को लेकर मामला लंबित है। सुनवाई में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को शपथपत्र पर सख्ती से अमल करने और त्योहारी सीजन में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SET परीक्षा नियमित आयोजन की मांग की…
राज्य शासन ने शोर नियंत्रण के लिए गृह, कानून, शहरी प्रशासन और पर्यावरण विभाग की संयुक्त कमेटी बनाई है। कमेटी ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 और ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 में संशोधन का मसौदा तैयार किया है। गृह विभाग इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा।
हालांकि बिलासपुर में दावे असफल साबित हो रहे हैं। 23 सितंबर को शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज और डीजे के शोर से लोगों को परेशानी हुई और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


