बस्तर ओलंपिक और पंडुम से बढ़ा सरकार पर भरोसा : मुख्यमंत्री…

HomeCHHATTISGARHBastarबस्तर ओलंपिक और पंडुम से बढ़ा सरकार पर भरोसा : मुख्यमंत्री...

Date:

रायपुर : 19 सितम्बर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य नक्सलवाद का अंत और विकास को गति देना है। अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 327 गांव दोबारा आबाद हो चुके हैं और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोज़गार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए संयुक्त टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 1.65 लाख लोगों ने खेलों में भाग लेकर यह साबित किया है कि बस्तर की जनता विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” संकल्प की तर्ज पर राज्य सरकार ने अंजोर विज़न डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

यह भी पढ़ें : दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

मुख्यमंत्री ने अपनी जापान और कोरिया यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लगभग 150 उद्यमियों से मुलाकात हुई और प्रदेश में करीब 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। नई उद्योग नीति में रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति हो रही है। राज्य में 15 मेडिकल कॉलेज, IIT, NIT, IIM, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों की स्थापना की गई है। एम्स रायपुर की सौगात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान से मिली, जिससे प्रदेश के लोगों को अब बाहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अंत में अपील की कि गायों को लावारिस न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी है और गौवंश की सुरक्षा का दायित्व समाज का भी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...