स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 19 सितम्बर।
राज्य जीएसटी विभाग ने फर्जी फर्मों और बोगस बिलिंग करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। विभाग की कार्रवाई में 1.64 करोड़ रुपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त किया गया।
जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी कर सलाहकार के रूप में काम करता था। वह अपने पांच कर्मचारियों की मदद से फर्जी फर्मों का पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग और ई-वे बिल जनरेट कराता था। अब तक 172 फर्जी फर्मों की जानकारी मिली है। केवल 26 फर्मों से ही 822 करोड़ रुपये का ई-वे बिल जनरेट हुआ, जबकि रिटर्न में महज़ 106 करोड़ का टर्नओवर दिखाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, राज्य को करीब 100 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

फरहान के कार्यालय से फर्जी किरायानामा, सहमति पत्र और हलफनामे बरामद हुए हैं। वहीं, सूचना के आधार पर 17 सितम्बर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर पर सर्च की गई, जहां से 1.64 करोड़ नकद और 4 सोने के बिस्किट बरामद हुए। विभाग ने जब्त की गई राशि और सोना आयकर विभाग को सौंप दिया है।
जीएसटी विभाग का कहना है कि इस मामले में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने वाली कंपनियाँ भी जांच के दायरे में हैं। राज्य कर विभाग पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


