स्वतंत्र छत्तीसगढ़
पटना: 11 सितम्बर 2025— साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य को 7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई।
पहला प्रोजेक्ट मोकामा से मुंगेर के बीच 82.4 किलोमीटर लंबे चार लेन हाईवे का है, जो बक्सर–भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर का हिस्सा होगा। इस सड़क के निर्माण पर ₹4,447.38 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह नई सड़क मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर और मुंगेर को जोड़ेगी और आगे भागलपुर तक जाएगी। औद्योगिक विकास की दृष्टि से यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दूसरा प्रोजेक्ट भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट रेलवे लाइन की डबलिंग का है। इस पर ₹3,169 करोड़ की लागत आएगी। रेलवे ट्रैक डबल होने से यात्री और माल गाड़ियां अधिक सुरक्षित और तेज गति से चल सकेंगी।
इन परियोजनाओं से माल ढुलाई की रफ्तार तेज होगी और यात्रा का समय घटकर महज डेढ़ घंटे रह जाएगा। वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। सरकार का दावा है कि इस हाईवे और रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट से करीब 14.83 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 18.46 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स से मुंगेर, जमालपुर और भागलपुर जैसे शहरों में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी। यहां ऑर्डनेंस फैक्ट्री, लोकोमोटिव वर्कशॉप, खाद्य पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और सिल्क उद्योग को नई गति मिलेगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


