HomeNationalNEW DELHISEBI Rules: सेबी ने IPO के नियम हुवे नर्म , स्टार्टअप फाउंडर्स...

Date:

SEBI Rules: सेबी ने IPO के नियम हुवे नर्म , स्टार्टअप फाउंडर्स को मिलेगी बड़ी राहत…

नई दिल्ली:11 सितम्बर 2025– सेबी (SEBI) ने IPO नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार्टअप कंपनियों के फाउंडर्स और प्रमोटर्स को बड़ी राहत दी है। अब स्टार्टअप्स के प्रमोटर्स अपने पुराने ESOPs को बनाए रख सकेंगे। इस फैसले से रेजरपे, ग्रो, मीशो जैसे कई स्टार्टअप्स को फायदा मिलने की संभावना है।

नए नियमों के तहत, यदि किसी कर्मचारी या फाउंडर को ESOP, SAR (स्टॉक एप्रीसिएशन राइट्स) या किसी अन्य तरह का बेनिफिट IPO के दस्तावेज दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले मिला है, तो वह उसे आगे भी होल्ड कर सकता है। पहले की व्यवस्था में कंपनी के सार्वजनिक होने से पहले प्रमोटर्स को अपने ESOP छोड़ने पड़ते थे।

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि सेबी का यह कदम स्टार्टअप्स के लिए शेयर बाजार में उतरने का रास्ता आसान करेगा। साथ ही निवेशकों के विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा, सेबी ने इक्विटी और डेरिवेटिव्स सेगमेंट के सेटलमेंट शेड्यूल में भी बदलाव किया है। गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद की वजह से 5 और 8 सितंबर को घोषित सेटलमेंट हॉलिडे के चलते उन दिनों के ट्रेड्स का निपटान आगे खिसकाया गया है। सेबी का कहना है कि इस कदम से मार्केट की स्थिरता बनी रहेगी और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर दिल्ली पहुंचीं भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ दिल्ली: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने...

विश्व ओजोन दिवस: ओजोन परत की रक्षा, सुरक्षित भविष्य का संकल्प…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें• ओजोन परत सूर्य की हानिकारक...