जक्कू बाई कॉलोनी निवासी परिवार में शोक, 27 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार
रायपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि श्रीमती नीलवेणी अम्मा का दिनांक 26 सितंबर 2026 को दुःखद निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्री के. राम बाबू, निवासी जक्कू बाई कॉलोनी तथा स्वर्गीय श्री के. वेंकट अप्पा राव (हेम सुंदर) जी की माताजी थीं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवारजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा 27 सितंबर 2026 (रविवार) को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान जक्कू बाई कॉलोनी से निकाली जाएगी।
परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की गई है।
ख़बरें और भी…


